Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१७ दिन पहले

बेलघाट की पावन धरती पर रचा गया धार्मिक इतिहास, तीन देवालयों का

बेलघाट की पावन धरती पर रचा गया धार्मिक इतिहास, तीन देवालयों का

बेलघाट की पावन धरती पर रचा गया धार्मिक इतिहास, तीन देवालयों का संगम बनेगा आस्था और पर्यटन का केंद्र बेलघाट की पावन धरती एक बार फिर धार्मिक इतिहास की साक्षी बन गई है। लगभग 500 वर्षों से विराजमान पवनपुत्र हनुमान जी महाराज के प्राचीन मंदिर के समीप महाकाल महादेव का भव्य मंदिर स्थापित होने के बाद अब प्रभु श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर भी पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका है। इस त्रिदेव स्वरूप—श्री राम, हनुमान जी और महाकाल महादेव—का एक ही परिसर में स्थापित होना क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्य को साकार करने में धार्मिक कीर्तिमान रचने वाले रणवीर शाही चंचल शाही’ की भूमिका अविस्मरणीय रही है। उनके नेतृत्व, भक्ति भाव और जनसहयोग से महाकाल महादेव मंदिर का निर्माण हुआ और उसी क्रम में प्रभु श्री राम की विशेष कृपा से श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण भी पूर्ण हुआ। यह धार्मिक प्रयास आने वाले वर्षों तक श्रद्धा, सेवा और संकल्प का प्रतीक बनकर याद किया जाएगा। आने वाले समय में यह त्रिदेव संगम न केवल एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि एक महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र के रूप में भी विकसित होने की पूरी संभावना रखता है। जिले भर में यह स्थल आस्था और संस्कृति का उदाहरण बनकर चर्चा का विषय बना हुआ है। धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू महाकाल महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर शाही ‘चंचल शाही’ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 11 फरवरी को भव्य भाग्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1100 माताओं के साथ क्षेत्र की बहनें तथा प्रत्येक विद्यालय से छात्राएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहेंगी। यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कमरिया घाट होते हुए सरयू तट से गंगाजल भरकर प्रभु श्री राम के मंदिर के पूजा स्थल पर कलश स्थापना के साथ संपन्न होगी। 12 फरवरी, दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक, श्रीराम कथा का विशाल आयोजन किया जाएगा। 18 फरवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इस अवसर पर बेलघाट ब्लॉक के हर गांव, हर टोले, हर विद्यालय तथा क्षेत्र की माताओं-बहनों की व्यापक सहभागिता रहेगी। आयोजनों के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर रहेगा। यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सामाजिक सहभागिता, धार्मिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की एक अनुपम मिसाल बनकर स्थापित होगा। जय श्री राम प्राचीन हनुमान मंदिर बेलघाट

1000 likes
0 comments0 shares