ग्राम सभा भुसवल में प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह के नेतृत्व में चौपाल,

ग्राम सभा भुसवल में प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह के नेतृत्व में चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निरीक्षण बांसगांव, बांसगांव संदेश। ग्राम सभा भुसवल में प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में थाना प्रभारी बांसगांव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। तहसीलदार महोदय और कानूनगो भी उपस्थित रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने नाली, सड़क, जमीन संबंधी विवाद, घरेलू विवाद सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर निरीक्षण किया तथा नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की। चौपाल में अधिकारियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।