*महदेवा बाजार में बाइक से हुए सड़क हादसे में दो गंभीर घायल*

*महदेवा बाजार में बाइक से हुए सड़क हादसे में दो गंभीर घायल* *घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया* खजनी गोरखपुर।। शनिवार 20 जून को रात लगभग 10 बजे बाइक से हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तथा एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर जिगनी गांव के निवासी विजय कुमार 36 वर्ष पुत्र परदेशी बीती रात करीब 10 बजे अपनी हीरो एक्सप्लेंडर प्लस बाइक संख्या यूपी 53 पीएफ 3195 से भैंसा बाजार में अपने रिश्तेदार के घर से अपने गांव जाने के लिए महदेवां बाजार से दुघरा बाजार जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए मुड़े थे कि अचानक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर टहलने निकली महदेवा बाजार कस्बे की निवासी एक बुजुर्ग महिला समुनरा देवी 68 वर्ष पत्नी स्वर्गीय पलटू को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कस्बे के लोग बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े तथा 108 एंबुलेंस को काॅल करके गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए गोरखपुर जिला अस्पताल भेजा तथा सिकरीगंज थाने में पुलिस को सूचना दी। हादसे में घायल बुजुर्ग महिला का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया तथा बाइक सवार विजय कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकरीगंज इंस्पेक्टर अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि देर रात महदेवां बाजार में बाइक से एक्सीडेंट होने की सूचना मिली है, पीड़ितों के द्वारा तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।