सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्रों का दसवीं में शानदार प्रदर्शन

चौरी चौरा गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में सीबीएसई द्वारा कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम के घोषणा से अत्यंत हर्षोल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे, प्रशासिका डॉ. गीता दूबे, प्रधानाचार्य श्री रवि कुमार पाण्डेय, उप प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा, एकेडमिक ग्रुप हेड कौस्तुभ प्रकर्ष, एकेडमिक काउंसलर मिस निमिशा शाश्वत ने सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परीणाम में 53 से अधिक विद्यार्थियों ने अपने विषयों में 90% एवं 66 से अधिक विद्यार्थियों ने 80% नंबर लाकर विद्यालय एवं अपने परिवार का मान बढ़ाया। अंजली साहनी ने 95.2% अंक के साथ प्रथम स्थान, अभय सिंह 94%, दिया यादव ने 91.6%, रंजीत यादव 90%, फिजा परवीन 89.4%, अदिति वर्मा 88.6%, अनु सिंह 86%, परी मौर्या 85%, एवं 55 से अधिक छात्रों ने 80% से ऊपर अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही विज्ञान में 100%, इंग्लिश में 98%, हिंदी में 98%, सोशल साइंस में 99%, गणित में 99% , आई. टी. में 99% के साथ छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।