Bansgaon Sandesh
Login
Bhola Gaur
Gorakhpurलगभग १८ घंटे पहले

कुआनो नदी में डूबने से 20 वर्षीय शिवा की मौत, गांव में पसरा मातम

कुआनो नदी में डूबने से 20 वर्षीय शिवा की मौत, गांव में पसरा मातम

https://youtu.be/कुआनो नदी में डूबने से 20 वर्षीय शिवा की मौत, गांव में पसरा मातम; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना में कुआनो नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक शिवा पुत्र चंदीप की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छितौना निवासी शिवा कुआनो नदी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही बेलघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलघाट पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पूरे छितौना गांव में मातम पसरा हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares