Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow७ मिनट पहले

लखनऊ में CM योगी ने 912 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले

लखनऊ में CM योगी ने 912 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले

लखनऊ में CM योगी ने 912 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले - पहले नौकरियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद था, अब कानून का राज है *लखनऊ।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सीधी भर्ती-2023 के तहत चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इन अभ्यर्थियों का चयन पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर हुआ है। ये सभी अब प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देंगे। *अब तक 9.30 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी* सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब तक 9.30 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। पिछले महीने ही CM योगी ने कृषि विभाग के 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। *CM योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, _"2017 से पहले नियुक्ति पत्र बांटने को लेकर हंगामा करने वालों से कहना चाहता हूं, हम आज फिर नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं और अगले छह महीनों में एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।"_ उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने भर्ती आयोगों और बोर्डों में अपने लोगों को बिठा रखा था, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता खत्म हो गई थी। CM योगी ने कहा, _"पहले माफिया खुलेआम जीप में असलहे लहराते चलते थे, आज किसी की हिम्मत नहीं है। यूपी में कानून का राज है। अब यूपी में दंगे नहीं होते, हम दंगे की मॉक ड्रिल कराते हैं। पहले नौकरियों में भ्रष्टाचार था, भैया-भतीजावाद था।"_ मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चयन शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से होता है, तो यह सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि शासन और आम आदमी के प्रति विश्वास का प्रतीक बनता है।

0 likes
0 comments0 shares