Sultanpur८ मिनट पहले
सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के लकेहटा पुलिया के पास डंपर की टक्कर
सुलतानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के लकेहटा पुलिया के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रमा शंकर पासी निवासी निमड़ी,अयोध्या को सीएचसी बल्दीराय पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।रमा शंकर प्रतापगढ़ के मांधाता में बिजली विभाग में संविदाकर्मी था और प्लेटिना बाइक से घर लौट रहा था।कूरेभार की ओर जा रहे डंपर यूपी 95 एटी 6689 ने उसकी बाइक यूपी 42 एसी 3820 में टक्कर मार दी।पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 likes
0 comments0 shares