Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

जल निकासी के लिए अंडर ग्राउंड पाइप डालने के लिए ग्राम प्रधान ने सार्वजनिक रास्ते को खुदाई कर छोड़

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत कटसहरा में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए अंडर ग्राउंड पाइप डालने के लिए ग्राम प्रधान द्वारा सामाजिक रास्ते की खुदाई करा कर छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा हो रही है। ग्रामीण शाकिब अहमद पुत्र स्व एहतेशाम अहमद ने उपजिलाधिकारी सहजनवां को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते को ठीक करा कर आवागमन की सुविधा बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीण शाकिब अहमद ने उपजिलाधिकारी सहजनवां को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उक्त सार्वजनिक रास्ते को जिला पंचायत द्वारा सी सी रोड का निर्माण कराया गया था, ग्राम पंचायत द्वारा अंडर ग्राउंड पाइप डालने के लिए छः माह से खुदाई करा कर छोड़ दिया गया, उन्होंने कहा कि इसी रास्ते से मुहर्रम त्योहार पर कई गांवों के ताजियादार अपने ताजिया को भी ले आते हैं। वहीं ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद बेल्दार ने बताया कि जल निकासी के लिए इस रास्ते पर अंडर ग्राउंड पाइप डालने की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही रास्ते को बराबर कर सही करा दिया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares