Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १८ घंटे पहले

जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में लुचुई विद्यालय प्रथम 180 छात्रों ने लिया प्रतिभाग,

जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में लुचुई विद्यालय प्रथम 180 छात्रों ने लिया प्रतिभाग,

जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में लुचुई विद्यालय प्रथम 180 छात्रों ने लिया प्रतिभाग, मशाल जुलूस से हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ सहजनवां, गोरखपुर। विद्या भारती जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के निर्देश पर गोपाल शिक्षा समिति गोरखपुर की ओर से शुक्रवार को भोलाराम मस्करा स्टेडियम, सहजनवां में जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के करीब 180 छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपदीय खेलकूद अधिकारी दिवाकर शुक्ल, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसगांव ने अधिकारियों एवं प्रथम धावक के साथ मशाल जुलूस निकालकर किया। इसके बाद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में गोपाल शिक्षा समिति गोरखपुर के जिला मंत्री राकेश कुमार मौर्य एवं बस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक दिवाकर राम त्रिपाठी मौजूद रहे। प्रतिभागी छात्रों एवं अतिथियों का परिचय और स्वागत द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुचुई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने कराया। प्रतियोगिता के संचालन में 15 खेलकूद अधिकारी, 19 संरक्षक आचार्य और 10 प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ आचार्य सदानंद मिश्र ने किया। सभी प्रतियोगिताएं शाम पांच बजे तक संपन्न हुईं। पुरस्कार वितरण में विजेताओं का सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह में संजय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य सहजनवां एवं प्रबंधक गोपाल शिशु मंदिर सहजनवां, राकेश कुमार मौर्य, वृजराज मिश्र, रामनजर दुबे, नीरज श्रीवास्तव, रविशंकर पाठक और मनीष पांडेय सहित प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्या एवं खेलकूद अधिकारी मौजूद रहे। विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लुचुई विद्यालय ने मारी बाजी समग्र परिणाम में द्रौपदी देवी गीता देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लुचुई ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्रेमचंद नगर द्वितीय और सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खजनी तृतीय स्थान पर रहा। लुचुई विद्यालय के प्रथम स्थान हासिल करने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता ने छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत किया। आयोजन की सफलता में सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, आचार्य-आचार्या और सहयोगी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 likes
0 comments0 shares