Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १५ घंटे पहले

बैजलपुर पंचायत भवन के पास धारदार हथियार से घायल अचेतावस्था में मिलेयुवक की मेडिकलकालेज में इलाज के

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश *हरपुर-बुदहट* थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदौली टोला जंगल डिगर सूपा निवासी प्रेम सागर यादव शनिवार को छः बजे के करीब मोटरसाइकिल से घर से बाजार जाने के लिए कह कर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया। स्वजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला, रविवार को सुबह बैजलपुर के ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास धारदार हथियार से घायल अचेतावस्था में एक युवक को देखा, जिसकी शिनाख्त प्रेम सागर यादव पुत्र ज्ञानेंद्र यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची हरपुर-बुदहट पुलिस ने घायल प्रेम सागर यादव को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया था, जिसकी मेडिकल कालेज में इलाज चल रही थी कि सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया, स्वजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक प्रेम सागर यादव की शादी 2022 में महुली थाना क्षेत्र के ग्राम उसरापार में हुई थी, पत्नी नेहा का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के बच्चे नहीं हैं। मृतक प्रेम सागर यादव दो भाई बड़े भाई शिव सागर है। पिता ज्ञानेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0 likes
0 comments0 shares