Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज,जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र

बांसगांव संदेश बरहज,जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र

जिला सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश देवरिया, 10 सितंबर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला सैनिक बंधु की बैठक अपर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, क्षेत्राधिकारी देवरिया सत्येंद्र कुमार राय तथा स्टेशन कमांडर गोरखपुर के प्रतिनिधि के रूप में 52 बटालियन एनसीसी, देवरिया के एक जेसीओ ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, देवरिया कर्नल (डॉ.) सुधाकर त्यागी ने किया। अपर उप जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनके अनुपालन की स्थिति की जानकारी ली। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बैठक में करीब चार पूर्व सैनिक एवं उनके परिजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने चार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें राजस्व अभिलेखों एवं खतौनी के आधार पर गाटा संख्या 332 की औपचारिक पैमाइश कराने, माता-पिता की सुरक्षा सुनिश्चित कराने, लेखपाल एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने, बैनामा की गई भूमि पर कब्जा दिलाए जाने सहित अन्य प्रकरण शामिल रहे। अपर उप जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को पत्रावली प्रेषित कर प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (डॉ.) सुधाकर त्यागी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पूर्व सैनिक की मृत्यु के उपरांत मिलने वाले एश्योर्ड डिसेंट लास्ट राइट्स (एडीएलआर) के संबंध में भी पूर्व सैनिकों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों को जानकारी प्रदान की। अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (डॉ.) सुधाकर त्यागी ने अपर उप जिलाधिकारी, विभागीय अधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 likes
0 comments1 shares