Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के डीएम ने दिए

राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के डीएम ने दिए

राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश। डीएम ने एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा कर समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने को कहा। राम जानकी मार्ग, देवरिया व सलेमपुर बाईपास समेत निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से समझौता न हो: जिलाधिकारी। देवरिया 06 अक्टूबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी विभिन्न निर्माणाधीन कार्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यों में तेजी लाते हुए सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिए आगाह किया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद अंतर्गत निर्माणाधीन राम जानकी मार्ग कार्य परियोजना की कुल लागत 598.92 करोड़ रुपये है। यह कार्य परियोजना 04 नवंबर 2024 को शुरू हुई है तथा इसके कार्य पूर्ण होने की निर्धारित तिथि 03 मई 2027 है। इस कार्य परियोजना में अब तक 60.25 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। जिलाधिकारी ने इस कार्य परियोजना को शीघ्रता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस परियोजना के तहत जनपद में 39.084 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है। देवरिया बाईपास की कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 613 करोड़ रुपये की लागत से जनपद में मार्च 2025 में शुरू की गई इस कार्य परियोजना की पूर्णता की तिथि जुलाई 2027 है। अब तक इस कार्य परियोजना में 12.69 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। सलेमपुर बाईपास निर्माण कार्य परियोजना 394 करोड़ रुपये की लागत से 11 नवंबर 2025 को शुरू हुई है तथा इसकी पूर्णता की तिथि 10 नवंबर 2027 निर्धारित है। इस कार्य की अब तक 38 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। जिलाधिकारी ने इस कार्य परियोजना में भी तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। नवलपुर-सिकंदरपुर बाईपास की 613 करोड़ रुपये की लागत वाली निर्माणाधीन कार्य परियोजना 02 दिसंबर 2025 को शुरू हुई है। इसकी पूर्णता की तिथि जून 2028 निर्धारित है। इस कार्य परियोजना में अब तक 44.52 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। जिलाधिकारी ने अवशेष कार्यों को निर्धारित पूर्णता तिथि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। तमकुहीराज-मझौलीराज निर्माणाधीन सड़क कार्य परियोजना 192.27 करोड़ रुपये की लागत से संचालित है। परियोजना में अब तक 81.1 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई है। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएचएआई से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक विलंब अथवा कार्य के प्रति शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी एवं समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में परियोजनाओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नवागत मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार, एडीएम प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर, संबंधित अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares