Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

मेगाविद्युत बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक लाभ

मेगाविद्युत बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक लाभ

मेघा विद्युत बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील बेलघाट क्षेत्र के विधनापार पावर हाउस के तत्वावधान में आयोजित मेघा विद्युत बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाया गया। शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने तथा विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस दौरान जेई मनोज कुमार सान्याल, विद्युत विभाग फिटर मैनेजर गौतम निषाद, वरिष्ठ लाइनमैन सुनील विश्वकर्मा, सुशील सिंह, मिश्रीलाल, अकरम, ऋषि, ओम एवं महेश सहित अन्य कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मेघा विद्युत समाधान शिविर का लाभ उठाकर समय से बिजली बिल जमा करें। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु एसएआर फॉर्म भी भरवाया गया, ताकि उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जा सके। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यह विशेष शिविर 15 मई से 22 मई तक आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बिल भुगतान करने एवं योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ता सिकरीगंज डिवीजन पहुंचकर अपने लंबित बिजली बिल, त्रुटि सुधार एवं अन्य समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

0 likes
0 comments0 shares