Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*सिकरीगंज तिराहे पर झुका हाईमास्ट लाइट बना हादसे का खतरा, कभी भी

*सिकरीगंज तिराहे पर झुका हाईमास्ट लाइट बना हादसे का खतरा, कभी भी

*सिकरीगंज तिराहे पर झुका हाईमास्ट लाइट बना हादसे का खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा दुर्घटना* सिकरीगंज बांसगांव संदेश सिकरीगंज तिराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट का पोल इन दिनों लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। यह पोल दाहिनी ओर झुका हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 29 अप्रैल को आई तेज आंधी के दौरान यह हाईमास्ट पोल काफी तेजी से हिल रहा था, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर समय रहते इस पोल को ठीक नहीं कराया गया तो यह किसी भी समय गिर सकता है और राहगीरों या आसपास के दुकानदारों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। तिराहा होने के कारण यहां हमेशा लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि पोल झुका हुआ है और खतरा पैदा कर रहा है, तो उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

0 likes
0 comments0 shares