Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*किसानों के लिए जरूरी सूचना: रजिस्ट्री में देरी न करें, जल्द कराएं

*किसानों के लिए जरूरी सूचना: रजिस्ट्री में देरी न करें, जल्द कराएं

*किसानों के लिए जरूरी सूचना: रजिस्ट्री में देरी न करें, जल्द कराएं फॉर्म — तहसीलदार मोहम्मद जाकिर हुसैन* गोरखपुर। खजनी तहसील में किसानों की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिलाने को लेकर तहसील प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में खजनी तहसील के तहसीलदार मोहम्मद जाकिर हुसैन ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन संबंधी रजिस्ट्री या आवश्यक फॉर्म की प्रक्रिया लंबित है, वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म रजिस्ट्री करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। तहसीलदार ने बताया कि कई किसान समय पर दस्तावेज पूर्ण नहीं करा पाने के कारण सरकारी योजनाओं और अन्य सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने जमीन संबंधी सभी कागजात सही और अपडेट रखने चाहिए, जिससे राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या दलालों के बहकावे में न आएं और सीधे तहसील कार्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त करें। प्रशासन द्वारा किसानों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों का कार्य सरल और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। तहसील परिसर में पहुंचे किसानों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते जानकारी मिलने से उन्हें काफी सुविधा होगी। तहसील प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी रजिस्ट्री एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा लें।

0 likes
0 comments0 shares