बाबा साहब की जयंती पर चहुंओर उत्साह, कार्यक्रमों की लगी होड़

बड़हलगंज। भारतीय संविधान के शिल्पी, सामाजिक चेतना के ध्वजवाहक, देश के पहले कानून मंत्री 135वीं जयंती पूरे देश में पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में जनपद के दक्षिणांचल स्थित विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार में भी कई स्थानों पर अभूतपूर्व उल्लास और सामूहिकता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंगलवार को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर चिल्लूपार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत विधायक राजेश त्रिपाठी ने अम्बेडकर तिराहे पर स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने मरवट, नगर पंचायत कार्यालय सहित तमाम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में चेयरमैन प्रीति उमर ने नगर पंचायत सभागार में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये उनके बताए रास्ते पर चलते हुए संविधान का सम्मान करने का संदेश दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर के नेतृत्व में कोडारी स्थित अम्बेडकर सामुदायिक केंद्र, गोला रोड स्थित दलित बस्ती सहित तमाम स्थानों पर बाबा साहब की जयंती मनाई गई।बड़हलगंज स्थित स्व. विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित कार्यक्रम भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय तिवारी सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, नियाज़ कुरैशी, रामदास मद्धेशिया, सूरज सोनकर, सुदीप वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता बीरू, रवि साहनी, दीपक गौड़, जीतेन्द्र पासवान, ऋषि चन्द, संजय सोनकर, मनोनीत सभासद आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार निगम, बृजेश उमर, श्रीकांत सोनी, सुरेश उमर, सन्तोष जायसवाल, श्रीनिवास सोनी, राजू शर्मा, अनूप जायसवाल, पवन यादव, परमात्मा पटवा, संजय पटवा, शिवम सोनी, अमरनाथ उमर, संजय मौर्य, लालजी वर्मा, सुधीर पटेल, प्रकाशवीर जायसवाल, डॉ विजय जायसवाल, डा बी बी मिश्र, लिपिक सुनील कुमार, हरिकेश यादव, दीपक गुप्ता, अरविन्द सिंह, विशाल सिंह, शिवानन्द पटवा, दुर्गेश सोनी आदि मौजूद थे।