Bansgaon Sandesh
Login
Meenu Rai
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

युवा मोर्चा कार्यकताओं ने नवागत थाना प्रभारी नागेश सिंह का किया स्वागत

युवा मोर्चा कार्यकताओं ने नवागत थाना प्रभारी नागेश सिंह का किया स्वागत

युवा मोर्चा कार्यकताओं ने नवागत थाना प्रभारी नागेश सिंह का किया स्वागत सोन की आवाज़ न्यूज़ रिपोर्टर मीनू राय ओबरा/सोनभद्र। ओबरा थाने में नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के ओबरा मंडल अध्य्क्ष एवं कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर पहुंचकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष ओबरा अरविन्द सोनी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नए थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में ओबरा क्षेत्र में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के साथ ही जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। स्वागत के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की। इस अवसर पर भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, पूर्व पुस्तकालय मंत्री कुमार सौरभ सिंह, मण्डल मंत्री रिजवान अहमद, अनीश सेठ, मुकेश पाण्डेय सागर महरोलिया, गुलाम वाहिद, आदित्य विश्वकर्मा, मोनू रावत, राजा गुप्ता, राजेश निषाद मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares