Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

रावतपार गांव में युवक की मौत से सनसनी, मृतक की पहचान ऋषभ

रावतपार गांव में युवक की मौत से सनसनी, मृतक की पहचान ऋषभ

रावतपार गांव में युवक की मौत से सनसनी, मृतक की पहचान ऋषभ यादव उर्फ बब्बी के रूप में गगहा, गोरखपुर। बांसगांव संदेश गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के रावतपार गांव में आटा चक्की के पास मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान रावतपार निवासी ऋषभ यादव उर्फ बब्बी पुत्र उदय चन्द यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय आटा चक्की के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पड़ा देखा गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची गगहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और पहचान कराने का प्रयास किया, जिसके बाद मृतक की पहचान ऋषभ यादव उर्फ बब्बी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, ऋषभ यादव चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है, जबकि छोटी बहन की शादी 19 फरवरी को हुई थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए ऋषभ यादव बैंकाक से गांव आए थे। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के लगभग दस दिन बाद उनके पिता उदय चन्द यादव भी बैंकाक वापस चले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट: एस.पी. सिंह

0 likes
0 comments0 shares