Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बसपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बसपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम  को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के जिलाअध्यक्ष हरि प्रकाश निषाद के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी दीपक मीणा से मिलकर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के पश्चात मीडिया कर्मियों से बात करते हुए हरि प्रकाश निषाद ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को दलितों शोषितों के मसीहा करोड़ों करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है बाबा साहब के अनुयाई जयंती का आयोजन कर रहे हैं उन लोगों को तत्काल अनुमति और अनुमति प्रदान करने के लिए एकल खिड़की की व्यवस्था करें ताकि आसानी से अनुमति दी जा सके पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जावेद सिमनानी ने कहा कि 14 अप्रैल हम सभी अंबेडकरवादियों के लिए सबसे बड़ा पर्व है हम लोग इसको पर्व के रूप में मनाते हैं शासन प्रशासन जिस तरह होली दीपावली व ईद में विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे जनपद में सफाई करता है इसी तरह 14 अप्रैल को भी विशेष अप्लाई अभियान चलाकर पूरे जनपद में साफ सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए़। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला संयोजक भाईचारा श्री प्रदीप निषाद विधानसभा प्रभारी राजेश मलिक विधानसभा प्रभारी पवन त्यागी शहर विधानसभा के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ भारती ग्रामीण विधानसभा के अध्यक्ष रामू भारती वरिष्ठ नेता ओम नारायण पांडे पूर्व पार्षद प्रत्याशी राधेश्याम निशा डी पूर्व विधानसभा सचिव इमरान अंसारी ग्रामीण विधानसभा महासचिव दिनेश कुमार लक्ष्मण प्रसाद विनोद निषाद ग्रामीण विधानसभा कोषाध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष रवि प्रताप सेक्टर अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares