Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२ दिन पहले

शादी समारोह में मारपीट से मौत, एक अभियुक्त गिरफ्तार सिकरीगंज गोरखपुर। बांसगांव

शादी समारोह में मारपीट से मौत, एक अभियुक्त गिरफ्तार सिकरीगंज गोरखपुर। बांसगांव

शादी समारोह में मारपीट से मौत, एक अभियुक्त गिरफ्तार सिकरीगंज गोरखपुर। बांसगांव संदेश। थाना सिकरीगंज पुलिस ने हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा बरामद किया गया है। मु0अ0सं0 35/2026 धारा 190/191(2)/103(1)/131/115(2) बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में अभियुक्त सत्येन्द्र चौहान पुत्र फन्नेलाल चौहान निवासी हरिजनपुर थाना सिकरीगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 को एक शादी समारोह में डीजे बजाने के दौरान हुए विवाद और मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी, कांस्टेबल नरेन्द्र यादव व कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह यादव शामिल रहे। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

100 likes
0 comments0 shares