*हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित होगा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान

*हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित होगा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह* हिंदी दिवस के पूर्व संध्या पर गोरखपुर लिटरेरी सोसायटी एवं धरोहर मंजरी के संयुक्त तत्वधान में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन कल दिनांक 13 सितंबर 2026 को सुबह 11:30 बजे श्रीराम आईएएस कोचिंग निकट छात्र संघ चौराहा गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा | कार्यक्रम के सहसंयोजक गौतम गोरखपुरी ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी साहित्य में योगदान के लिए वरिष्ठ कवि प्रमोद चोखानी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो० विमलेश कुमार मिश्र को हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा | कार्यक्रम की अध्यक्षता सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय करेंगे | कार्यक्रम के आयोजक मिन्नत गोरखपुरी ने बताया इस अवसर पर युवा कवि एवं शायर अपनी कविता और शायरी भी प्रस्तुत करेंगे | कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हसन जमाल बबुआ भाई, संजय मिश्रा,नवल किशोर नथनी,अर्पित श्रीवास्तव एवं अरविंद पांडेय, इं0 बृजेशमोहन उपस्थित रहेंगे |