चौरी चौरा का हो रहा सर्वांगीण विकास ई सरवन निषाद

चौरी चौरा।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ई. सरवन निषाद ने बुधवार को विशभरपुर तिहा गांव में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा गांव-गांव तक विकास पहुंचाने की है और चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है।चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली, आवास, पेंशन और अन्य स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।विधायक ने कहा कि "चौरी चौरा का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है।"इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी सुना तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।चौपाल में प्रधान जनार्दन गुप्ता, महेंद्र भारती, बूथ अध्यक्ष चंदन जायसवाल, मुन्ना चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, मुन्नीलाल, छबिलाल चौधरी, सत्य नारायण गुप्ता, कन्हैया चौधरी, बूथ अध्यक्ष संजय यादव, धूरे गौड़, मेवाला प्रसाद, धनंजय, दीनू गुप्ता, रामलला साहनी, अवध नारायण, दिलीप यादव, रामदयागर निषाद, नेमधारी पासवान, सुरेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।