जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सहजनवा

जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम सहजनवा गोरखपुर* जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता श्री भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज सहजनवा में सम्पन्न हुई ।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुरारी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर साकेत जी ने किया ।प्रतियोगिता में जनपद के सभी 8 तहसील कंपियरगंज, महानगर ,सहजनवा बांसगांव ,चौरी चौरा सदर पूर्वी, महानगर सहजनवा के द्वारा संपन्न हुई ।इसमें महानगर सहजनवा ,सदर पूर्वी विजेता रही । अंडर 14 में गोला विजेता 31 अंक कंम्पियर गंज उपविजेता 23 अंक अंडर 19 में महानगर विजेता 21 अंक सहजनवा उप विजेता 14 अंक, पाकर विजई घोषित किए गए ।प्रतियोगिता में पीयूष श्रीवास्तव विनय कुमार सिंह ,अश्वनी प्रताप सिंह ,जिला अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ,क्रीडा अध्यक्ष ह्रदेश रावत ,उपेंद्र सिंह ,शशि प्रभा पाल ,मनोज सिंह, शंभू नाथ यादव ,अनिल कुमार ,अवंतिका झा ,अनीता तिवारी ,अजय कुमार सिंह ,सुभाष प्रसाद गौतम ,राजेश कुमार ,प्रमोद श्रीवास्तव आदि विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं क्रीड़ा अध्यक्षों ने सहयोग प्रदान किया। कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ओम प्रकाश राव ने किया।