Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

शिवा शर्मा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस पर गाज: श्रद्धा दुबे को न

शिवा शर्मा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस पर गाज: श्रद्धा दुबे को न

शिवा शर्मा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस पर गाज: श्रद्धा दुबे को न पकड़ पाने पर DCP विक्रांत वीर हटाए गए, इंस्पेक्टर हजरतगंज भी लाइन हाजिर लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में नाकामी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को भारी पड़ रही है। लापरवाही बरतने के आरोप में DCP सेंट्रल जोन IPS विक्रांत वीर को पद से हटाकर DGP मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 24 घंटे में दो अधिकारियों पर एक्शन श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार न कर पाने को लेकर यह 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा एक्शन है। रविवार दोपहर पहले हजरतगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था और देर रात DCP सेंट्रल विक्रांत वीर को हटाने का आदेश जारी हुआ। 2014 बैच के IPS अधिकारी विक्रांत वीर को अब पुलिस मुख्यालय में प्रतीक्षारत किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर की गई है। 10 दिन से फरार, पुलिस को दे रही चकमा 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत हुई थी। शिवा की मां की तहरीर पर हजरतगंज कोतवाली में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था, तब से तीनों फरार हैं। रविवार को श्रद्धा का एक वीडियो बयान सामने आया, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की। वीडियो के लखनऊ में ही शूट होने की चर्चा ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इनाम 50 हजार, नेपाल बॉर्डर तक दबिश लगातार किरकिरी के बाद पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर घोषित इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं, जो नेपाल बॉर्डर समेत अन्य राज्यों में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि तकनीकी निगरानी और सर्विलांस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

0 likes
0 comments2 shares