Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चौरी चौरा के विकास के लिए जनता को करना होगा सहयोग टप्पू सिंह

चौरी चौरा के विकास के लिए जनता को करना होगा सहयोग टप्पू सिंह

चौरी-चौरा गोरखपुर। रोजगार और विधान सभा क्षेत्र के विकास के जनता को सहयोग करना होगा उक्त बाते सरदार नगर ब्लॉक अंतर्गत दूधई तथा सरैया (मरचहवा) में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता के साथ बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने कही ।मिशन-2027 की चुनावी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा की पहचान रहे शुगर मिल और डिस्टलरी जैसे उद्योग आज बंद पड़े हैं, लेकिन विधानसभा में उनकी आवाज मजबूती से उठाने वाला नेतृत्व दिखाई नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है और जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा रोजगारयुक्त और विकासशील विधानसभा बनाने के लिए हर व्यक्ति को टप्पू सिंह बनकर संघर्ष करना होगा। बैठक में छोटे लाल राजभर, राममिलन मास्टर, रामसूरत, हरिओम, राम मूरत राजभर, राजेंद्र गुप्ता, अशोक भारती, राजदेव राजभर, रामदयाल भारती, राम आधार राजभर, सत्य प्रकाश भारती, राम किशोर, रामनरेश, भोला राजभर, वीरेंद्र पासवान, अमरजीत राजभर, राजू सिंह, केसरी ओझा, घिनकुरी, नानक,शुबहादुर थापा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares