Sultanpur२० मिनट पहले
सुलतानपुर। जिले में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहली बार
सुलतानपुर। जिले में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहली बार बदली हुई प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिली। तहसील सदर सभागार अधिकारियों और कर्मचारियों से खचाखच भरा नजर आया। हर विभाग के मातहत अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।तहसील परिसर में स्वगणना,फार्मर रजिस्ट्री,विद्युत,स्वास्थ्य और सप्लाई विभाग के अलग-अलग कैंप लगाए गए,जहां फरियादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की कोशिश की गई।जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और एसपी चारु निगम ने तहसील सदर क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए मातहतों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।प्रशासन की सक्रियता और विभागीय समन्वय की यह व्यवस्था लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
0 likes
0 comments0 shares