पत्रकार शिवशंकर चौधरी बने RPS मानव अधिकार फोरम के प्रदेश संयुक्त सचिव, पत्रकारों में खुशी की लहर

सुलतानपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ (RPS) मानव अधिकार फोरम ने जिले के वरिष्ठ एवं जुझारू पत्रकार शिवशंकर चौधरी को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें संगठन का उत्तर प्रदेश प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही सुलतानपुर के पत्रकारिता जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा आईटीए (ITA), एमएसएमई (MSME) एवं नीति आयोग, भारत सरकार से पंजीकृत संस्था 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी. पी. गुप्ता के निर्देश तथा राष्ट्रीय संरक्षक हेमंत कुमार गुप्ता की सहमति से यह नियुक्ति की गई है। संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार सोनी एवं प्रदेश सचिव सारथी कसौधन ने शिवशंकर चौधरी को प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किए जाने की आधिकारिक घोषणा की। सामाजिक सरोकारों में लगातार सक्रियता का मिला फल पत्रकारिता के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनकल्याणकारी मुद्दों पर मुखर रहने वाले शिवशंकर चौधरी को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। माना जा रहा है कि उनकी इस नियुक्ति से संगठन की गतिविधियां प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होंगी। "ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी" : शिवशंकर चौधरी प्रदेश संयुक्त सचिव बनाए जाने पर शिवशंकर चौधरी ने राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा: "आरपीएस मानव अधिकार फोरम के शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाऊंगा। पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, आम जनमानस को उनके मानव अधिकारों के प्रति जागरूक करना और संगठन की नीतियों को गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।" उन्होंने आगे कहा कि वे उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। जिले के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने दी बधाइयां शिवशंकर चौधरी के प्रदेश संयुक्त सचिव मनोनीत होने पर जिले के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।