Bansgaon Sandesh
Login
Vinod Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 टीबी मरीजों को लिया गया गोद

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 टीबी मरीजों को लिया गया गोद

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 टीबी मरीजों को लिया गया गोद कौड़ीराम गोरखपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने और समाज को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कौड़ीराम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 10 टीबी (क्षय रोग) मरीजों को गोद लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोरखपुर ग्रामीण के माननीय विधायक श्री विपिन सिंह जी के द्वारा सभी मरीजों को पौस्टिक आहार की पोटली प्रदान की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहुओं को माननीय विधायक जी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मरीजों की जिम्मेदारी ली। गोद लेने वाले क्षय रोग प्रभारियों व समाजसेवियों द्वारा इन सभी मरीजों को पोषण पोटली (न्यूट्रिशन किट) वितरित की गई, जिसमें मूंगफली, चना, हॉर्लिक्स, दाल और दलिया जैसी पौष्टिक सामग्रियां शामिल थीं। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को दवा के साथ-साथ सही पोषण मिलना बेहद जरूरी है। मरीजों को गोद लेने का मुख्य उद्देश्य उनकी नियमित दवा सुनिश्चित करना, उनके खान-पान की देखभाल करना और उन्हें मानसिक व सामाजिक संबल प्रदान करना है ताकि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार वर्मा, डॉ0 मनोज सिंह, डॉ0 संदीप कुमार पाण्डेय, डॉ0 किरन वर्मा,डॉ0 अरुणा माझी, डॉ0 विनय श्रीवास्तव, ए आर ओ बृजेश कुमार मद्धेशिया, मनीष कुमार, विनोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार चौधरी, माधुरी गुप्ता, विवेक कुमार प्रजापति, पिंटू कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य में आगे आने और टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की अपील की।

1 likes
0 comments1 shares