Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

कवि सम्मेलन रसरंग 5.0 में हास्य, ओज और कवियों ने बांधा समां

कवि सम्मेलन रसरंग 5.0 में हास्य, ओज और कवियों ने बांधा समां

बड़हलगंज: उपनगर बड़हलगंज में युवाओं द्वारा स्थापित सामाजिक-साहित्यिक संस्था जनता लाइब्रेरी द्वारा शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन "रसरंग 5.0" का आयोजन प्रभावती मैरेज हॉल सिधुआपार में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने हास्य, व्यंग्य, ओज, श्रृंगार, वीर रस की कविताएं सुना शमां बांध दिया।सामाजिक सरोकार और राष्ट्रभक्ति की रचनाओं ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति सोचने के लिए प्रेरित भी किया। ____प्रख्यात कवियित्री मनु वैशाली ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद संचालन कर रहे हास्य के शानदार कवि दिनेश बावरा ने अपनी हास्य प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। साथ ही जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आने वाला समय पानी का है।"चाहे शाप हो या संकल्प दोनों जगह जरूरत पानी की है...."।इसलिए अभी से इसके संरक्षण पर ध्यान देना आवश्यक है।कवि अपूर्व विक्रम शाह ने अपनी वीर रस की कविताओं से श्रोताओं, खासकर युवाओं में जोश भर दिया।उनकी पंक्तियां- "तारीख़ गवाही देगी इस लाल हक़ीक़त की खनक-खनक..." और "खोद कर नाखून से हिन्दुस्तान की आज़ादी..." तथा "बात अगर मुल्क की हो तो कितना भी ठंडा खून हो धमनियों में उबलने लगता है...," ने श्रोताओं में देशभक्ति का भाव भर दिया।अपूर्व शाह ने अपने काव्य के माध्यम से "हर घर तिरंगा" अभियान को केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में अपनाने का संदेश भी दिया। श्रृंगार रस के मशहूर कवि विष्णु ने-"जपने लगे वो नाम तो सबकुछ लगा दिया..." और "एक दीवार बनाओ, चुन दो सब दीवानों को... जुगनुओं ने शराब पी ली है अब सूरज को गालियाँ देंगे" ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरीं।हास्य व्यंग्य के मशहूर कवि आदित्य जैन ने अपने हास्य व व्यंग्य से लोगों को ठहाका लगाने पर विवश कर दिया। उभरती हुई कवियित्री आकृति तिवारी ने-"चाहे जिस इंसान से सुनें दर्द सबका इत्मीनान से सुनें..." तथा "भरमाओ न दरिया कहकर, इश्क सुनहरा देख लिया है...."श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। युवा कवि आग्नेय प्रज्ज्वल व कौशल पाण्डेय नादान की कविताओं को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।इस अवसर पर विधायक राजेश त्रिपाठी, विधायक डा एच एन सिंह पटेल,सिद्धपीठ मदरिया के महंत श्रीष दास जी महाराज, ब्लाक प्रमुख राम अशीष राय, डॉ मनोज यादव, अजय दूबे, परमानंद दूबे,भुवनेश्वर चतुर्वेदी, प्रशांत शाही, छोटेलाल यादव, चन्दन पाण्डेय, बिपिन शाही आदि सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों उपस्थित हो देर रात तक कविता का आनन्द लिया।अन्त में कार्यक्रम के संयोजक राज्य युवा पुरस्कार विजेता प्रणव द्विवेदी 'शुभम' और टीम जनता लाइब्रेरी ने कार्यक्रम में शामिल क्षेत्र के नागरिकों, साहित्य प्रेमियों, युवाओं, छात्र-छात्राओं तथा दूर-दराज से आए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

1 likes
0 comments0 shares