Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*बेलघाट में इलाज पर उठे गंभीर आरोप: 3600 रुपये लेने के बाद

*बेलघाट में इलाज पर उठे गंभीर आरोप: 3600 रुपये लेने के बाद

*बेलघाट में इलाज पर उठे गंभीर आरोप: 3600 रुपये लेने के बाद भी नहीं सुधरी गाय, परिवार में संक्रमण का डर* कुत्ते के काटने के बाद कराया गया था उपचार, पशु चिकित्सालय पर लापरवाही के आरोप *सिकरीगंज संवाददाता* *रामप्रकाश कसौधन* गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में एक गौवंश की गंभीर हालत को लेकर पशु चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि बीते जून-जुलाई महीने में गाय को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उन्होंने बेलघाट पशु चिकित्सालय से संपर्क कर इलाज कराया। परिवार का आरोप है कि उपचार के नाम पर करीब 3600 रुपये वसूले गए, लेकिन इसके बावजूद गाय की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते आज गाय की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है और उसके बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गाय के दूध का सेवन परिवार के कई सदस्यों द्वारा किया गया, जिससे अब उन्हें संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। इसको लेकर पूरे परिवार में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर जब बेलघाट पशु चिकित्सालय के डॉ. मनोज कुमार यादव से संपर्क किया गया, तो परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, जिससे नाराजगी और असंतोष और बढ़ गया है। फिलहाल, गाय की बीमारी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन ग्रामीणों में पशु चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल और आरोप लगातार उठ रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares