Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १० घंटे पहले

अभिषेक सिंह के निधन पर प्रभाकर दुबे ने परिजनों को दी सांत्वना

अभिषेक सिंह के निधन पर प्रभाकर दुबे ने परिजनों को दी सांत्वना

घघसरा गोरखपुर । सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के सहजनवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम महुआपार निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के आकस्मिक निधन की सूचना पर नगर पंचायत घघसरा के अध्यक्ष प्रभाकर दुबे उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रभाकर दुबे ने कहा कि अभिषेक सिंह का निधन बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares