Bansgaon Sandesh
Login
K
Gorakhpur३४ मिनट पहले

एस.आर. डिग्री कॉलेज गजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

एस.आर. डिग्री कॉलेज गजपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

एस.आर. डिग्री कॉलेज गजपुर, बांसपार, गोरखपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस गजपुर गोरखपुर । बांसगांव संदेश । एस.आर. डिग्री कॉलेज गजपुर में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्राचार्य डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ० विजय प्रकाश उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंधक श्री अजीत कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एम ए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुश्री महिमा ने किया। अपने स्वागत भाषण में हिंदी विभागाध्यक्ष ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। तभी से हम इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की एकता और संस्कृति का प्रतीक है। प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदी वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रही है। आज दुनिया के 120 से अधिक देशों में हिंदी पढ़ी और पढ़ाई जा रही है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे तकनीक के साथ-साथ हिंदी को भी अपनाएं और सोशल मीडिया पर हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा, "अंग्रेजी रोजगार की भाषा हो सकती है, पर हिंदी हमारे हृदय की भाषा है।" इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने - "क्या हिंदी की उपेक्षा के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं?" विषय पर अपने तर्कपूर्ण विचार रखे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में भारतेंदु हरिश्चंद्र की पंक्ति "निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल" का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसकी अपनी भाषा से ही होती है। उन्होंने प्रेमचंद, निराला और महादेवी वर्मा के साहित्य का उदाहरण देकर हिंदी के महत्व को समझाया। अंत में हिंदी विभाग के प्रवक्ता श्री विश्वजीत कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर दिलीप कुमार गौड़, अखण्ड प्रताप सिंह, विश्वजीत सिंह, विनोद कुमार, विवेकानंद शर्मा, कन्हैया तिवारी, रोली सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares