Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpur१३ मिनट पहले

_नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा ने लिया चार्ज, बोले-शिक्षा की

_नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा ने लिया चार्ज, बोले-शिक्षा की

_नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा ने लिया चार्ज, बोले-शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं_ श_नए बीईओ का शिक्षकों नें किया भव्य स्वागत_ *सुल्तानपुर/बल्दीराय। मंगलवार को विकास खंड बल्दीराय के बीआरसी कार्यालय में शिक्षा विभाग के लिए एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्रा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही पूरे बीआरसी परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद नवागत बीईओ शिव शंकर मिश्रा ने बीआरसी पर उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ पहली परिचय बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बल्दीराय ब्लॉक के किसी भी परिषदीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा दरवाजा हर शिक्षक के लिए खुला है, लेकिन विद्यालय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समय से विद्यालय आना, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और शासन की योजनाओं जैसे डीबीटी, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प को जमीन पर उतारना हमारी पहली प्राथमिकता होगी।नवागत बीईओ के कार्यभार ग्रहण समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस दौरान रामधर यादव, विकास सिंह, रामकल्प यादव, आलोक कुमार, गंगा प्रसाद, रोहित, संदीप, शैलेंद्र मिश्रा, अमरनाथ यादव, राममूर्ति यादव, कृष्ण कुमार व शिवाकांत सहित बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे।शिक्षकों ने कहा कि शिव शंकर मिश्रा जैसे अनुभवी और कर्मठ अधिकारी के आने से बल्दीराय की शिक्षा व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार होगा।

0 likes
0 comments1 shares