स्कूल ओलंपिक में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल बना ओवर आल विजेता

चौरी चौरा गोरखपुर। पूर्वांचल की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में शामिल स्कूल ओलंपिक-2026 में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, सरदार नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने स्कूल ओलंपिक-2026 का ओवरऑल विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि खेल जगत में एक नई क्रांति का संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविन्द त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के गेम्स शिक्षकों राम अचल सर एवं समीर सर को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दी है। पूर्वांचल की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में शामिल स्कूल ओलंपिक-2026 में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल, सरदार नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर विद्यालय ने *स्कूल ओलंपिक-2026 का ओवरऑल विजेता* बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.के. मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि खेल जगत में एक नई क्रांति का संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविन्द त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय के गेम्स शिक्षकों राम अचल सर एवं समीर सर को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।