Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

गैस के लिए मचा हाहाकार, रुद्रपुर सुनीता गैस एजेंसी पर सुबह से लाइन में खड़े रहे लोग

गैस के लिए मचा हाहाकार, रुद्रपुर सुनीता गैस एजेंसी पर सुबह से लाइन में खड़े रहे लोग

गैस के लिए मचा हाहाकार, रुद्रपुर सुनीता गैस एजेंसी पर सुबह से लगी रही लंबी लाइन रुद्रपुर स्थित सुनीता गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिला, बुजुर्ग व अन्य उपभोक्ता लंबी लाइन में खड़े रहे, लेकिन कई लोगों को समय से गैस नहीं मिल सकी। उपभोक्ताओं का कहना है कि CX नंबर का मैसेज तो आ रहा है।लेकिन डीएससी नंबर का मैसेज गैस एजेंसी सेही रोक दिया जा रहा है। वहीं कई लोगों ने आरोप लगाया कि डीएससी नंबर आने के बाद भी गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोगों ने एजेंसी की व्यवस्था पर नाराजगी जताई । शनि ,संजय, लालमन, नीरू देवी, मंगरू आदि लोगों ने प्रशासन से जल्द गैस वितरण समस्या के समाधान की मांग की।

0 likes
0 comments0 shares