Bansgaon Sandesh
Login

गन्ने के खेत में मिला मानव सिर का कंकाल, जांच में जुटी

गन्ने के खेत में मिला मानव सिर का कंकाल, जांच में जुटी पुलिस देवरिया। जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुन्दरपुर मिसरौली में मंगलवार (14 जुलाई 2026) को गन्ने के खेत से मानव सिर का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना बनकटा पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने फील्ड यूनिट की सहायता से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। मौके से बरामद सभी वस्तुओं को कब्जे में लेकर मानव सिर के कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। कंकाल की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares