Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

अर्बन चक्रवात से मंडलीय बारिश से धान की फसल धराशाही। सहजनवा गोरखपुर

अर्बन चक्रवात से मंडलीय बारिश से धान की फसल धराशाही। सहजनवा गोरखपुर

अर्बन चक्रवात से मंडलीय बारिश से धान की फसल धराशाही। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील क्षेत्र और पूरे गोरखपुर जिले में अर्बन चक्रवात आने से मंडलीय बारिश और तेज हवा के कारण कई दिनों से मंडलीय बारिश हो रही है जिसके वजह से धान की फसल गिरकर बेकार हो गई है। तेज हवा के झोंके के साथ शुरू हुई मंडली बारिश और तापमान में गिरावट से जहां ठंडक बढ़ गई है वहीं किसानों की परेशानी और भी बढ़ा दी है ।बारिश केवल एक गांव तक सीमित नहीं है पूरे जिले में बारिश हो रही है इस बारिश से हवाओं की तेजी से बहना खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचरहा है ।किसानों के अनुसार जिन खेत में धान की फसल पक कर कटाई के लिए तैयार थी वह तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गई है इससे दाने में सडन और उत्पादन में कमी की आशंका है वहीं जिन खेतों में धान में फुटावा हो रहा था वह फसल भी हवा के दबाव में जमीन परपड़ रही है। हालांकि कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि लेट वैरायटी की धान के लिए यह बारिश कुछ हद तक वरदान साबित हो सकती है लेकिन अधिकांश किसानों के लिए यह आफत बन गई है बारिश के कारण पशुपालकों को भी पशुओं के रखरखाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खेतों में जल जमाव से चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेज कर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए ।

0 likes
0 comments1 shares