Sultanpur२० मिनट पहले
सुल्तानपुर कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी
सुल्तानपुर कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।नगर कोतवाल संदीप राय के अनुसार अमित जायसवाल उर्फ बन्टी निवासी सीताकुंड थाना कोतवाली नगर को पर्यावरण गेट के पास से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी,लूट,आबकारी और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।कार्रवाई में उपनिरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा,उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
0 likes
0 comments0 shares