Bansgaon Sandesh
Login
K
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

टीचिंग लर्निंग मटेरियल को देखकर अभिभावकों ने किया हर्ष व्यक्त बेलीपार गोरखपुर

टीचिंग लर्निंग मटेरियल को देखकर अभिभावकों ने किया हर्ष व्यक्त बेलीपार गोरखपुर

टीचिंग लर्निंग मटेरियल को देखकर अभिभावकों ने किया हर्ष व्यक्त बेलीपार गोरखपुर । बांसगांव संदेश । बुधवार को कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनवाॅपार क्षेत्र कौड़ीराम गोरखपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में नवारम्भ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कमलावती देवी ग्राम प्रधान ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री इन्द्रपति सिंह ने आगन्तुक अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया तथा आंगनबाड़ी कक्ष के चारों कार्नर जो टीचिंग लर्निंग मटेरियल से सुसज्जित था उसका अवलोकन अभिभावकों द्वारा किया गया। उपलब्ध टीचिंग लर्निंग मटेरियल को देखकर अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया। खुशी के माहौल व खेल - खेल में बच्चों को सिखाने व जानकारी देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री इन्द्रपति सिंह सदैव प्रयासरत रहती है। बाल वाटिका से छः वर्ष पूर्ण किए गए पांच बच्चों का नामांकन कक्षा 1 में किया गया।उन पांचो बच्चों को पुरस्कृत कर उनके अभिभावक को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चन्द्र कान्ती गुप्ता ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीन से छः वर्ष के जो भी बच्चे गांव में हो उनका चिन्हांकन कर दाखिला आंगनबाड़ी केंद्र में यथाशीघ्र कराएं। कार्यक्रम में अंचल कुमार पाण्डेय, शत्रुघ्न पाण्डेय, बाल मुकुंद प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार तिवारी, मनोज कुमार, शीला, ममता सिंह, किरन प्रजापति, सुजिता, सीमा त्रिपाठी, गंगा पाण्डेय, सुगिया देवी, सीमा विश्वकर्मा, सुभावती देवी आदि उपस्थित रही।

0 likes
0 comments0 shares