Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur४१ मिनट पहले

डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप में केस दर्ज। मदरिया । ------------- गोला

डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप में केस दर्ज। मदरिया । ------------- गोला

डबल पासपोर्ट बनवाने के आरोप में केस दर्ज। मदरिया । ------------- गोला क्षेत्र के कौड़िया निवासी उमेश यादव पुत्र दुधनाथ यादव के खिलाफ पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने और विदेश यात्रा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुअल पासपोर्ट जांच के दौरान मामले की जांच की जा रही थी। जांच में पता चला कि वर्ष 2016 में उमेश यादव पुत्र दुधनाथ यादव, जन्मतिथि 08 अगस्त 1988 के नाम से पासपोर्ट संख्या P4819919 जारी कराया गया था। वहीं वर्ष 2024 में सुमेश कुमार यादव पुत्र दुधनाथ यादव, जन्मतिथि 24 मार्च 1975 के नाम से पासपोर्ट संख्या C4813241 बनवाया गया। जांच में दोनों पासपोर्ट एक ही व्यक्ति के पाए गए। आरोप है कि नाम और जन्मतिथि बदलकर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दूसरा पासपोर्ट बनवाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से विदेश में रह रहा है। थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares