सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा चौकी परिसर में बारह रबीउल अव्वल
सुल्तानपुर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा चौकी परिसर में बारह रबीउल अव्वल पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई।एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने धर्मगुरुओं,जुलूस आयोजकों,अंजुमनों और डीजे संचालकों से त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने कहा कि जुलूस और कार्यक्रम पूर्व वर्षों की परंपरा के अनुसार ही आयोजित किए जाएं।नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।मस्जिदों और मजारों पर झंडे भी पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही लगाए जाएं।डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही ध्वनि का प्रयोग करने और जुलूस के दौरान किसी तरह की असुविधा न पैदा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में एसडीओ विद्युत विभाग एम.पी सिंह,थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह,पारा चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत जेई आनंद भारती,पीडब्ल्यूडी जेई जितेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि शाकिर अब्बास,गुलाम हैदर उर्फ बब्बू,मोहम्मद रिजवान,जमीर अहमद अंसारी समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।