Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

नंगे पांव संकल्प यात्रा की गूंज दिल्ली तक, रेल मंत्री से अंडरपास निर्माण की मांग

नंगे पांव संकल्प यात्रा की गूंज दिल्ली तक, रेल मंत्री से अंडरपास निर्माण की मांग

सहजनवा, गोरखपुर। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी की नंगे पांव संकल्प यात्रा अब ग्रामीणों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम बनती जा रही है। गांव-गांव पैदल पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे प्रशांत त्रिपाठी के समक्ष बनगांवा क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास न होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के अभाव में आवागमन बाधित होता है, जिससे किसानों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशांत त्रिपाठी ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर बनगांवा क्षेत्र में जल्द अंडरपास निर्माण की मांग की है। उन्होंने पत्र में क्षेत्र की जनसमस्याओं का उल्लेख करते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है। रेल मंत्री तक मांग पहुंचने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में उम्मीद की नई किरण जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से लंबित यह मांग पहली बार केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंची है। उनका विश्वास है कि अब इस दिशा में सकारात्मक पहल होगी। संकल्प यात्रा के दौरान प्रशांत त्रिपाठी किसानों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा उन्हें संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यह यात्रा केवल जनसंपर्क नहीं, बल्कि उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें रेलवे मंत्रालय के अगले कदम पर टिकी हैं।

0 likes
0 comments0 shares