शिव बारात के 25 वर्ष पूर्ण, इस बार 25 आकर्षक झांकियों के साथ निकलेगी बारात
अमरनाथ सेवा मंडल की बैठक में हुआ निर्णय सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के सुरही मंदिर में शुक्रवार देर शाम अमरनाथ सेवा मंडल की बैठक संपन्न हुई, जिसमें शिव बारात के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष भव्य आयोजन करने पर विचार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सीताराम गुप्ता को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। कमेटी सदस्य डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि कस्बे में शिव बारात की शुरुआत अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा की गई थी और इस वर्ष रजत जयंती के अवसर पर महाशिवरात्रि पर्व पर 25 आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शिव बारात निकाली जाएगी। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, अजय उर्फ कल्लू यादव, डॉ. राहुल गुप्ता, राधे शुक्ला, रेशु गुप्ता, दीपक गुप्ता, टोनी गुप्ता, आलोक गुप्ता, आर्यन चंदेल, वीरू सिंह, मिंटू गुप्ता, तुषार गुप्ता, सुरेंद्र, मोहित, उदय यादव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।