सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय परिसर में भरा पानी, तीमारदारों के सामने वाहन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय परिसर में भरा पानी, तीमारदारों के सामने वाहन पार्किंग का संकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय की व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खुल गई। बारिश के बाद अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से परिसर में जलभराव के चलते वाहन खड़े करने की जगह भी प्रभावित हो गई है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के साथ पहुंचने वाले तीमारदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अपने वाहन कहां खड़े करें। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल परिसर में अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। जलभराव के बीच वाहनों की आवाजाही से मरीजों और उनके परिजनों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। बारिश के दिनों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल परिसर में पानी भर जाता है। सवाल यह है कि मरीजों की सुविधा के लिए जिम्मेदार विभाग आखिर कब जागेगा? जलनिकासी और वाहन पार्किंग की स्थायी व्यवस्था कब होगी? अस्पताल परिसर की बदहाल व्यवस्था ने स्वास्थ्य सेवाओं के दावों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल जलनिकासी और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।