*ग्राम रोजगार सेवक करेंगे बिधानसभा का घेराव*

बड़हलगंज। बड़हलगंज विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतो में तैनात ग्राम रोजगार सेवक बुधवार को लखनऊ में बिधानसभा का घेराव करेंगे। ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को बैठक कर बिधान सभा घेराव की रणनीति बनायी। बकाया मानदेय, नियमितीकरण एचआर पालिसी, चिकित्सा व बिमा, नियमितीकरण न होने तक चौबीस हजार मानदेय आदि मांगो को लेकर ग्राम रोजगार सेवक सरकार से लम्बे समय से मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ग्राम रोजगार सेवको के मांगो को अनसुना कर दे रही है। जिससे ग्राम रोजगार सेवकों में काफी आक्रोश है। बड़हलगंज ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कैलाशपति ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक जुलाई को बिधान सभा घेराव कर अपनी मांगो को लेकर सरकार पर दबाव बनायेंगे। सरकार हम लोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने चार अक्टूबर 2021 में लखनऊ के डिफेंस के मैदान में ग्राम रोजगार सेवकों के सम्मेलन में प्रत्येक वर्ष मानदेय वृद्धि, एचआर पालिसी, चिकित्सा एंव बीमा, मातृत्व अवकाश आदि घोषणा मंच से किया था, पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी एक भी वादा पुरा नही हो पाया। नौ माह से मानदेय बकाया है,जिससे ग्राम रोजगार सेवक काफी आहत है। परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाई हो रही है। बैठक के दौरान दयानंद यादव, अनीता दूबे, अनुप सिंह, शशिकुमार, बबलु यादव, जयहिंद, शोभा देवी, दुर्गेश कुमार, अमिताभ गौड़, वेद कुमार, मनीष यादव, अनीता देवी, लालचंद, पन्नेलाल, अजीज, कृष्णमोहन यादव, उमेश, निर्भय पान्डेय, नीता सिंह, संदीप, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद थे।