Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर

उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम की हुई जांच गाज़ीपुर, 14 मार्च।उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग, राजकीय डिग्री कॉलेज महुआबाग, आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग तथा राजकीय पॉलिटेक्निक गाजीपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यातायात की समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को भी सक्रिय रखा गया है।निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares