गजाधरपुर में नवदुर्गा पूजा पंडाल में माँ की भव्य मूर्ति, विशाल भंडारा

गजाधरपुर में नवदुर्गा पूजा पंडाल में माँ की भव्य मूर्ति, विशाल भंडारा व सम्मान समारोह, कैसरगंज और फखरपुर का हुआ जोरदार स्वागत *पूरी खबर:* बहराइच जनपद के कैसरगंज तहसील अंतर्गत फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम *गजाधरपुर* में नवरात्रि के पावन अवसर पर नवदुर्गा पूजा पंडाल में माता रानी की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। नौ दिन तक चले इस पूजा के बाद आज दशहरा के अवसर पर विशाल *भंडारा व सम्मान समारोह* का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *क्षेत्राधिकारी कैसरगंज* और *थानाध्यक्ष फखरपुर* पहुंचे। आयोजकों और पूजा समिति के पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर दोनों अधिकारियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आए अन्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे पंडाल को फूलों और लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। माता रानी की मूर्ति का श्रृंगार देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने जय माता दी के जयकारे लगाए। *रिपोर्ट - वकील मीडिया नेटवर्क के संपादक वकील अहमद, बहराइच।*