Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१९ दिन पहले

NH-34 पर बड़ा हादसा टला, जयपुरिया स्कूल बस का फ्रंट शीशा टूटा, दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

NH-34 पर बड़ा हादसा टला, जयपुरिया स्कूल बस का फ्रंट शीशा टूटा, दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

हमीरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की बस अचानक हादसे का शिकार हो गई, जब सामने चल रहे ट्रक के टायर से गिट्टी (पत्थर) उछलकर बस के फ्रंट शीशे में जा लगी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के समय बस में दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से कई बच्चों को शीशे के टुकड़े और झटके से चोटें आई हैं। गनीमत रही कि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा जानलेवा हादसा नहीं हुआ। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा चौकी रोड के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। अभिभावकों ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और हाईवे पर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर सख़्त कार्रवाई की मांग की है।

1200 likes
0 comments0 shares