Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

बिजेथुआ महावीर धाम में श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन ने कराया भव्य

बिजेथुआ महावीर धाम में श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन ने कराया भव्य धार्मिक आयोजन जनपद सुलतानपुरके श्री हनुमान बालाजी सेवा फाउंडेशन सुल्तानपुर अयोध्या के तत्वावधान में प्रसिद्ध बिजेथुआ महावीर धाम में भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक चला। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना, शिवनाम चर्चा एवं हनुमान आरती का आयोजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को महाप्रसाद वितरित किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा भावना एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम संस्था प्रबंधन समिति के बोर्ड अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित हुआ। धार्मिक अनुष्ठान निदेशक राम सहाय दुबे एवं कपूर चन्द्र सोनी की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में निदेशक राम प्यारे मिश्रा सहित फाउंडेशन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सेवाभाव से जुड़े लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख निदेशक परमात्मा दीन गुप्ता द्वारा निभाई गई। संस्था के मीडिया विभाग की ओर से प्रशांत कुमार यादव एवं ऋषभ कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग किया। इस अवसर पर अमित कुमार अग्रहरि, रामचन्द्र मौर्य, राम त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आशीष कुमार यादव, मनीराम निषाद, राकेश कुमार, अनुराग प्रजापति, श्यामकली जी, धीरेन्द्र कुमार शर्मा, आदित्य उपाध्याय, प्रवीन्द्र कुमार, अछे लाल नाविक, विनय कुमार तिवारी, कमल अग्रहरि, राम आधार गौतम, प्रेमादेवी चौबे, अवधेश कुमार चौबे, लालचन्द्र चतुर्वेदी, अर्जुन सोनी, राजेश कुमार प्रधान जी, अशोक कुमार यादव जी सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सेवाव्रती मौजूद रहे। मुख्य मंदिर के पुजारी पाण्डेय जी एवं गुरुमाता जी ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। फाउंडेशन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सेवाव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares