Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बकरी चराते समय विवाद, मनबढों ने भतीजा, बेटा और मां को मार-पीटकर किया घायल, दो सगे भाइयो के खिलाफ मुक

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी बालकेश की तहरीर पर पुलिस ने अंकुश व विशाल पुत्रगण हरीराम निवासी ग्राम पंचायत मझौरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी बालकेश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 8 जून को शाम साढ़े छः बजे के करीब मेरा भतीजा निखिल बकरी चरा रहा था, उसी समय गांव के ही अंकुश व विशाल उसे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारने लगे शोरगुल सुनकर मेरा लड़का अंशु पुत्र बालकेश बीच-बचाव करने पहुंचा तो उक्त लोगों ने मेरे लड़के को भी मार-पीट कर घायल कर दिए, सूचना पाकर मैं पहुंची तो हमलावरों ने मुझे भी मार-पीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अंकुश और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares